Karni Times
BREAKING NEWS
Farmer ID Rajasthan 2026: RJFR Registration Step-by-Step Guide राजस्थान में कितने जिले हैं 2026? पूरी लिस्ट (41 जिले): राजस्थान के जिलों की सूची Volvo EX90 इलेक्ट्रिक SUV 12 अक्टूबर को लॉन्च, Kia EV9 की बढ़ेगी टेंशन रक्षाबंधन कब है 2026: शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण की पूरी जानकारी राजस्थान मैरिज सर्टिफिकेट 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और फीस की पूरी जानकारी
Home / Sarkari Yojana / PM Yasasvi Yojana 2026: स्कूल से कॉलेज तक ₹1.25 लाख छात्रवृत्ति, पात्रता व आवेदन

PM Yasasvi Yojana 2026: स्कूल से कॉलेज तक ₹1.25 लाख छात्रवृत्ति, पात्रता व आवेदन

पोस्ट - 23 July 2026 | अपडेट - 29 July 2026
| Author: Vijay Singh Rathore

PM Yasasvi Yojana | केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने प्रधानमंत्री यशस्वी योजना (PM-YASASVI) के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और विमुक्त, घुमंतू व अर्ध-घुमंतू जनजातियों (DNT) के छात्रों के लिए शिक्षा सहायता की व्यवस्था को दोहराया है। यह एक अम्ब्रेला छात्रवृत्ति योजना है, जिसका मकसद आर्थिक तंगी के कारण किसी भी योग्य छात्र की पढ़ाई न रुके।

लोकसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने एक लिखित उत्तर में बताया कि इस अम्ब्रेला योजना के तहत चार अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के छात्रों को कवर करती हैं।

PM-YASASVI योजना के चार घटक

  1. प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना — नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए
  2. पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना — कक्षा 11 के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए
  3. टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल्स योजना — चयनित बेहतरीन स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों के लिए
  4. टॉप क्लास एजुकेशन इन कॉलेज्स योजना — इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, फैशन जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों के लिए

पीएम यशस्वी योजना में छात्रवृत्ति की राशि कितनी मिलती है?

टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल्स योजना के तहत कक्षा 9 और 10 के छात्रों को सालाना अधिकतम ₹75,000 तक तथा कक्षा 11 और 12 के छात्रों को ट्यूशन फीस, हॉस्टल और अन्य जरूरी खर्चों के लिए सालाना अधिकतम ₹1,25,000 तक की सहायता दी जाती है। टॉप क्लास एजुकेशन इन कॉलेज्स योजना के तहत चयनित संस्थानों में पूरी ट्यूशन फीस, लिविंग एलाउंस और अन्य लागू शुल्क कवर किए जाते हैं।

PM Yasasvi Yojana में पात्रता की मुख्य शर्तें

  • छात्र OBC, EBC या DNT श्रेणी से संबंधित होना चाहिए
  • परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • चयन पिछली कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट पर होता है
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या निजी स्कूल/संस्थान में नामांकित होना चाहिए
  • एक ही कक्षा स्तर के लिए दोबारा योजना का लाभ नहीं मिलता

नोट: SC और ST वर्ग के छात्रों के लिए अलग पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं, इसलिए वे इस योजना के दायरे में शामिल नहीं हैं।

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना में आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/EBC/DNT)
  • परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • छात्र के बैंक खाते का विवरण (आधार से लिंक)
  • स्कूल/संस्थान से सत्यापन (नोडल अधिकारी द्वारा)

PM Yasasvi योजना में आवेदन कैसे करें

PM Yasasvi Yojana scholarships
NSP पोर्टल पर आवेदन करे

पात्र छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राशि सीधे छात्र के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है।

आधिकारिक पोर्टल : scholarships.gov.in

योजना का उद्देश्य

सरकार के अनुसार, PM-YASASVI योजना सामाजिक और शैक्षिक रूप से वंचित समुदायों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह छात्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘विकसित भारत 2047‘ के लक्ष्य को भी सशक्त करती है।

पीएम यशस्वी योजना से जुड़े सवाल-जवाब ( FAQ’s )

PM-YASASVI योजना का पूरा नाम क्या है?

प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया।

यह योजना किस मंत्रालय के तहत चलती है?

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।

कक्षा 11-12 के छात्रों को कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?

सालाना अधिकतम ₹1,25,000 तक।

शेयर करें: WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram
Vijay Singh Rathore Avatar
लेखक के बारे में
By Vijay Singh Rathore

मैं Vijay Singh Rathore, Karni Times Network का Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैंने MA तक की पढ़ाई की है । मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है।

होम ताज़ा ख़बरें WhatsApp Shorts